है आज माँ तुम्हारा जन्मदिन
तुम क्या जानो है कितना मधुर दिन
सात समंदर पार तुम रहती
मेरे ह्रदय में हर पल तुम बस्ती
जीवन दायनी हो ,
जीवन पथ प्रदर्शक हो
जीवन के तपिश से बचती छाओं हो
गलती पे कान उमेठती माँ हो
हर पल याद आती तुम माँ हो।
प्रभु तुमको सदा कमल की भांति
हमारे जीवन के सरोवर में रखे
जननी तुमको जन्मदिन की इस बेटी के तरफ से बहुत शुभ कामना

No comments:
Post a Comment